छात्र-छात्राओं ने गौरेया बचाने को किया जागरूक

विकासनगर। विकास निकेतन पब्लिक स्कूल में बुधवार को गौरेया हाउस और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीनियर, जूनियर वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता के तहत छात्र-छात्राओं ने गौरेया के संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को जागरूक किया। जूनियर वर्ग में डिंपल प्रथम, तौसीफ द्वितीय और आकिल तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य शैलेष सागर नौटियाल ने कहा कि गौरेया मानवों के बीच घुल मिलकर रहने वाली पक्षी है। लेकिन कुछ साल से कंक्रीट के जंगलों के बढ़ने के कारण गौरेया के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। उन्हें अपने लिए घोसला बनाने को उचित स्थान नहीं मिल रहा है। गौरेया के संरक्षण के लिए समय रहते उचित प्रयास किए जाने जरूरी हैं, वरना धरती पर से सुंदर दिखने वाली पक्षी विलुप्त हो जाएगी। कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। गौरेया हाउस प्रतियोगिता के तहत जूनियर वर्ग में डिंपल प्रथम, तौसीफ द्वितीय और आकिल तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में अना परवीन प्रथम, मुस्कान द्वितीय और सना तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता के तहत जूनियर वर्ग में सोफिया प्रथम, सिद्धांत सिंह दूसरे और वैष्णवी तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में पलक प्रथम, अदीब द्वितीय, गुंजन तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान निदेशक बीके नौटियाल, मोहिनी नौटियाल, गुलशन, नीलम, विशाल, ऋषिका, गुलिस्तां, रेनू, रजनी, प्रीति, निशि, शालिनी, अंजू, दीक्षा, साक्षी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *