सिलाई-बुनाई के प्रशिक्षणार्थियों को दिए प्रमाणपत्र

देहरादून। नेहरू युवा केंद्र की ओर से सिलाई-बुनाई प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। ग्राम विलासपुर कांडली में तीन माह का सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण दिया गया। शनिवार को प्रशिक्षणार्थियों को नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी एम टोलिया ने प्रमाणपत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया।
विलासपुर कांडली में कार्यक्रम के दौरान योगाभ्यास भी किया गया। योग का महत्व बताया गया और प्रतिदिन अपने दैनिक जीवन में योग को उतारने को कहा गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान लव कुमार तमंग, वार्ड सदस्य रीना, ऊषा चौहान, संदीप कुमार, गीता नेगी, राजेश्वरी देवी, सुधा श्रीवास्तव, शिवांगी श्रीवास्तव, ममता कुंवर, पूनम देवी, हेमा पुंडीर, जसमती देवी, नेहा थापा, राशि आदि उपस्थित रहे। उधर, नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी एम टोलिया ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र संगठन, युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग, भारत सरकार देशभर में योग महोत्सव आयोजित करने के लिए तैयारी कर रहा है। इसमें 75000 से अधिक युवा हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियों में सामान्य योगाभ्यास, योग विराम, विशेषज्ञों का योग व्याख्यान, योग कार्यशालाएं, योग प्रदर्शन और योग संबंधी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए 100 दिवसीय कार्यक्रम की कड़ी में आयोजन किया जा रहा है। शनिवार से जिले के विभिन्न विकासखंडों में गतिविधियां शुरू की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *