चारधाम यात्रा: आज से दूर होगी बसों की कमी

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए गुरुवार को भी तीर्थयात्रियों के भारी संख्या में आने से बसों की कमी पड़ गई। नतीजतन श्रद्धालुओं को यात्रा पर जाने की बजाय बसों की व्यवस्था होने तक ऋषिकेश में रुकना पड़ा। गुरुवार को भी पर्याप्त बसें नहीं होने से मध्यप्रदेश, राजस्थान के यात्री परेशान रहे। परिवहन विभाग का दावा है कि शुक्रवार से बसों की कमी दूर हो जाएगी।
एआरटीओ प्रर्वतन मोहित कोठारी ने बताया कि बसों की कमी दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। गुरुवार को कुमाऊं मंडल से 10 बसें ओर उपलब्ध हो गई है। 10 बसें शुक्रवार को मिलेंगी। दो दिन पहले 15 सिटी बसें संयुक्त रोटेशन समिति को उपलब्ध करायी हैं। बताया कि शुक्रवार से चारधाम यात्रा में गई करीब 30 बसें लौटेंगी। इससे निश्चित रूप से बसों की कमी दूर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *