दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
नई टिहरी। बीती 19 अप्रैल को समय करीब 9 बजे रात्रि को ग्राम बंगारीगांव तहसील देवप्रयाग में हुई दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के लिए डीएम ने एसडीएम कीर्तिनगर को जांच अधिकारी नामित किया गया है। इस दुर्घटना में दो लोग घायल और एक की मौत हुई थी। मजिस्ट्रेटी जांच के लिए जांच अधिकारी एसडीएम को नियुक्त करने के बाद पंद्रह दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट देने को कहा है। दुर्घटना से सम्बंधित जानकारी रखने वाले एसडीएम से संपर्क कर सकते हैं। जांच में विभिन्न पहलुओं को स्पष्ट उल्लेख करने के निर्देश डीएम ने दिये हैं।
