पुष्प वर्षा से किया भाजयुमो ने सुशासन यात्रा का स्वागत

ऋषिकेश।  भारतीय जनता युवा मोर्चा की सुशासन यात्रा शुक्रवार को ऋषिकेश पहुंची। ऋषिकेश में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। शुक्रवार को इंद्रमणि बडोनी चौक पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भारत दर्शन के निमित्त निकाली जा रही सुशासन यात्रा का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल पदाधिकारियों पर पुष्प वर्षा की और उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि यह यात्रा उत्तराखंड के साथ-साथ 18 राज्यों में भी चल रही है। इसका उद्देश्य ‘जनता को जानो और उनकी समस्याओं को निस्तारित कराओ है। भाजयुमो जनहित में निरंतर कार्य कर रहा है। यात्रा में पहुंची भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संजीव वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन जोशी का भी स्वागत हुआ। इस दौरान भाजयुमो के ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष नितिन सक्सेना, भाजपा अध्यक्ष दिनेश सती, मेयर अनीता ममगाईं, जिलाध्यक्ष प्रदीप नेगी, गोविंद चौहान, संजीव चौहान, विजय जुगरान, प्रिंस रावत, अमन कुकरेती, अंकित बहुखंडी, जगावर सिंह, रमन अग्रवाल, त्रिलोक परमार, सशांक गंगवार, जयंत शर्मा, अमन पाण्डेय, रोहित सोनी, विकास नेगी, अंकित चौहान, सुमित पंवार, शिवकुमार गौतम, सागर शर्मा, साकेत शर्मा, आदित्य बिजल्वाण, हिमांशु नौटियाल, सोनू गोयल, प्रकाश कोठारी, हिमांशु राणा, गुरजीत सिंह, रविंद्र रमोला, गन्नी राणा, नितिन शर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *