कांग्रेस नेताओं पर अभद्र टिप्पणी से कार्यकर्ताओं में आक्रोश

ऋषिकेश।  कांग्रेस नेताओं पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अभद्र टिप्पणी करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता ऋषिकेश कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाल रवि सैनी को तहरीर सौंपी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं पर अभद्र टिप्पणी की जा रही है। कहा कि हाल ही में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल खरोला के लिए भी सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां की गईं। कार्यकर्ताओं ने इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल रवि सैनी ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर व्यापार सभा के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, पार्षद मनीष शर्मा, वीरेंद्र सजवाण, दीपक धमांदा, सोनू पांडे, लोकपाल कैंतुरा, मधु जोशी, रवि कुमार जैन, अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *