अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवंश संरक्षण में केस
काशीपुर। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गांव रायपुर के जंगल में ईंट भट्टे के पास गोवंश पशु के अवशेष पड़े होने की सूचना पर पुलिस ने मौके से अवशेष बरामद कर परीक्षण के लिए भेज दिया। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
