दिल्ली स‎हित तीन राज्यों में मिला ओमीक्रोन का नया वेरिएंट!

नई दिल्ली

अप्रैल के पहले पखवाड़े में राजधानी दिल्ली में जिन नमूनों का जीनोम सिक्वेसिंग किया गया उनमें से अधिकतर में ओमीक्रोन का सब वेरिएंट बीए.2.12 सामने आया है और शहर में कोविड-19 के मामलों में हालिया बढ़ोतरी के पीछे यह एक वजह हो सकता है। बताया जा रहा है ‎कि यह वेरिएंट काफी ज्यादा संक्रामक है और तेजी से फैलता है। वहीं जानकारी ‎मिली है ‎कि ओमीक्रोन का एक और सब वेरिएंट बीए.2.12.1 भी दिल्ली के नमूनों में पाया गया है। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि अमेरिका में हाल के दिनों में कोरोना के मामले बढ़ने के पीछे यही नया रूप है।एक आधिकारिक सूत्र ने कहा ‎कि नए सब वेरिएंट बीए.2.12 52 प्रतिशत नमूनों में और बीए.2.10 11 प्रतिशत नमूनों में पाए गए हैं और दिल्ली में हाल में लिए गए कुल नमूनों में से 60 प्रतिशत से अधिक में ये पाए गए हैं। दिल्ली में इस महीने पहले पखवाड़े में 300 से अधिक नमूनों का जीनोम सिक्वेसिंग किया गया है। अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा के पड़ोसी जिलों में भी जिन नमूनों का जीनोम सिक्वेसिंग किया गया है, उनमें भी वायरस के लगभग ये ही सब वेरिएंट मिले हैं। दिल्ली में गुरुवार को कोविड-19 के 950 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इस बीच देश में कोरोना के नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना 2,451 नए मामले सामने आए हैं। गुरुवार को 2,067 नए केस आए थे जबकि 19 अप्रैल को 1,247 नए केस आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *