अंसार की मुश्किलें और बढ़ीं दिल्ली पुलिस ने फंडिंग की जांच के लिए ईडी को लिखा पत्र

नई दिल्ली

जहांगीरपुरी हिंसा के कथित मास्टरमाइंड अंसार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने प्रवर्तन निदेशालय को पत्र लिखकर जहांगीरपुरी हिंसा मामले के मुख्य आरोपी अंसार के खिलाफ पीएमएलए के तहत कार्रवाई करने की अपील की है। पुलिस यह जानना चाहती है कि अंसार को फंडिंग कहां से हो रही थी। जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस को शक है कि हिंसा के लिए 38 वर्षीय अंसार को विदेश से फंडिंग की गई थी। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी सांप्रदायिक हिंसा के कथित मुख्य साजिशकर्ता अंसार शेख की संपत्तियों और उसकी आय के स्रोतों की जांच करने के लिए शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पीएमएलए एक्ट के तहत कार्रवाई करने के लिए कहा है। प्रवर्तन निदेशालय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस का एक पत्र मिला है जिसमें जहांगीरपुरी की घटना के संबंध में विशेष रूप से मुख्य आरोपी अंसारी के खिलाफ फंडिंग की जांच करने का अनुरोध किया गया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए ईडी सभी दस्तावेजों को खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *