निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर में हुआ 166 मरीजों का इलाज
नई टिहरी। ओंकारानंद जूहा स्कूल आगराखाल में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन सेवा टीएचडीसी के सौजन्य से किया गया। शिविर में 166 मरीजों का परीक्षण किया गया। शिविर का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र सिंह कंडारी ने किया। शिविर में सीमा डेंटर हास्पिटल व नेशनल मेडिकोज आर्गनाइजेशन का सहयोग रहा। शिविर तीन दिनों तक निरंतर चलेगा। पहले दिन 166 मरीजों को परीक्षण किया गया। 70 रोगियों के खराब दांत निकाले गये। 32 लोगों के दांतों की सफाई व 12 लोगों के दांतों की फिलिंग की गई। शिविर में डा अमित अग्रवाल, डा अविनाश सिंह, डा वरूण, डा पुलकित, डा गीता, डा दिनेश, डा मानस, डा आर्यमा, डा गौतमी के साथ ही व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कंडारी, डीएन रतूड़ी, जिपंस दयाल सिंह रावत, विनोद कोठियाल आदि मौजूद रहे।
