संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व मे एसओपी हटाए जाने की मांग को लेकर रविवार को सुभाष घाट पर धरना दिया
हरिद्वार…….
संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व मे एसओपी हटाए जाने की मांग को लेकर रविवार को सुभाष घाट पर धरना दिया। इस मौके पर प्रदेश व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजीव चैधरी ने कहा की ये एसओपी के चलते हरिद्वार मे यात्री आने वाला नहीं है इतने सख्त नियमों के चलते कोई कैसे आ पाएगा। सरकार व्यापारी को मानवता की नजर से देखे और एसओपी को वापस ले नहीं तो हरिद्वार का व्यापारी भूखा मरने की कगार पर खड़ा है, आज व्यापारियों के आगे अपने को खड़ार करने के लिए कुम्भ अन्तिम उम्मीद बची है। सरकार कुम्भ को भव्य और दिव्य बना कर व्यापारी के व्यापार और आस्था दोनों को बचा ले। कहा कि देश में जब चुनाव हो रहे हैं उत्तर प्रदेश के प्रयागराज व मथुरा में मेले हो रहे हैं राजनैतिक रैलियां हो रही हैं तो कोरोना का कोई नियम लागू नहीं होता है पर जब भी हरिद्वार मे कोई स्नान आता है तो कोरोना का हवाला देकर सीमा सील कर दी जाती है। सरकार तत्काल एसओपी वापस ले नहीं तो ये आन्दोलन गांधीवादी तरीके से चलता रहेगा। धरने में सुरेश भाटिया, राजू वधावन, मयंकमूर्ति भट्ट, सुमित अरोरा, पंकज सवन्नी, जातीन हांडा, आदेश मारवाड़ी, प्रवीण शर्मा, सर्वेश्वरमूर्ति भट्ट, रिक्की अरोरा, मनोज वर्मा, सतीश प्रजापति, आदित्य साराभाई, पुष्पेंद्र गुप्ता, सरिता पुरोहित, ललिता, राजीव सिरोही, भगवान सिंह, सदिश शोतरिय, नरेन्द्र, मनोज कुमार, पंडित मनीष शर्मा आदि उपस्थित रहे।
