फूलदेई मनाओ पुरस्कार पाओ कार्यक्रम आयोजित किया

अल्मोड़ा

चौखुटिया में बोनाफाइड पब्लिक स्कूल में हमार त्यार हमरी पछ्याण कार्यक्रम के तहत फूलदेई मनाओ पुरस्कार पाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपोलो अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्पणा और अन्य विशेषज्ञों की ओर से अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सबसे सुंदर फोटों के तहत प्रतिस्पर्धा में प्रियंका गोस्वामी प्रथम, मृत्युंजय जोशी द्वितीय और आरती घुघत्याल तृतीय स्थान पर रहे। इनको क्रमश: एक हजार, 800 और 600 सौ रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा सभी प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक पुष्कर कांडपाल, प्रधानाचार्य लक्ष्मी जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *