द्वाराहाट डिग्री कालेज का एनएसएस शिविर शुरू

अल्मोड़ा

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व़ मदन मोहन उपाध्याय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर बुधवार को शुरू हो गया है। प्राचार्य एके जोशी ने दीप जलाकर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिविर में सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही भारत सरकार के तहत आयोजित हो रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आजादी के सेनानियों को भी याद किया जाएगा। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र कुमार शिविर का संचालन कर रहे हैं। पहले दिन प्रोफेसर डॉ. भरतजी उपाध्याय ने शिविर की कार्य योजना एवं उद्देश्य की जानकारी दी। इस मौके पर गांधी के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर भाषण प्रतियोगिता भी हुआ। इसमें लोकेश जोशी, स्वाती उपाध्याय, स्नेहा बिष्ट, करन बिष्ट, तनुजा जोशी आदि ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *