बस में बैठे बुजुर्ग की हृदय गति रुकने से मौत

चम्पावत। बनबसा जाने के लिए बस में बैठे एक बुजुर्ग की हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। अचेतावस्था में परिजन और पुलिस कर्मी बुजुर्ग को अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बनबसा गड़ीगोठ निवासी गणेश राम (80) पुत्र फकीर राम करीब एक महीने पहले अपने पैतृक गांव चमदेवल आया हुआ था। मंगलवार को उसकी चचेरी बहु जानकी देवी गणेश राम को घर भेजने के लिए रोडवेज बस में बैठकर इंतजार कर रही थी। लेकिन इसी दौरान एकाएक वह बेहोश होकर बस में सीट से नीचे गिर गए। जानकी के शोर मचाने पर वहां मौजूद पुलिस कर्मी ने बुजुर्ग को अचेतावस्था में उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉ. प्रिया नगरकोटी और हरीश कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ. प्रिया ने बताया कि हृदय गति रूकने से बुजुर्ग की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के भतीजे और कांग्रेस नेता भगत राम मौके में पहुंच गए। परिजन उनके शव को बनबसा ले गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *