स्वास्थ्य मेले में 600 मरीजों को बांटी दवाइयां
चम्पावत। विकास खंड बाराकोट में स्वास्थ्य विभाग ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया। मेले में करीब छह सौ मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया। यहां ईएनटी विषेशज्ञ के न होने से कई मरीज वापस लौटे। मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराकोट में स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ ज्येष्ठ प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली और ग्राम प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष राजू अधिकारी ने किया। स्वास्थ्य मेले में करीब 14 स्टॉल लगाए गए थे। जिसमें 35 आयुष्मान कार्ड बने। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में अधिकांश रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाओं का वितरण किया जा रहा है। यहां आए गुमान सिंह, मोहन आर्या, मधुली देवी ने कहा कि इतने बड़े मेले में ईएनटी की सुविधा नहीं मिल रही है। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. स्वेता खर्कवाल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मंजीत सिंह, डॉ. कुलदीप यादव, डॉ. गीता पुनेठा, डॉ. अरुण शुक्ला आदि रहे।
