बैंक की बंधक सामग्री गायब करने पर 5 के खिलाफ केस

रुद्रपुर। बैंक से लोन लेकर खरीदी गयी मशीनें गायब करने के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में से तीन राइस मिलर और दो कृषि उद्यमी है। नैनीताल बैंक शाखा भूड़ महोलिया खटीमा के शाखा प्रबंधक विकास कुमार ने अदालत में प्रार्थनापत्र दिया था। बताया था कि ज्ञान कौर, तेजेंदर कौर दोनों पार्टनर मैसर्स नार्थ स्टार राइस फलोर मिल्स, जरनैल सिंह प्रो. मैसर्स जम्मू एग्रो, रजिंदर कौर मैसर्स उत्तराखंड प्रीमियम राइस मिल और उनके साथी जसपाल सिंह निवासी ग्राम प्रतापपुर नं 4 ने मशीनों की खरीद के लिये बैंक से 1.95 करोड़, 1.5 करोड़ और एक करोड़ का ऋण दिया था। ऋण लेने वाले फर्मों ने अपने मालिकाना हक की भूमि व भवन को बैंक के हक में बंधक रखा था। प्रबंधक के अनुसार जिन मशीनों के लिये बैंक ने वित्तीय पोषण किया गया था, वे मौके से गायब हैं। वसूली के लिए सरफेसी एक्ट के तहत कार्रवाई के दौरान यह खुलासा हुआ। प्रबंधक ने आरोप लगाया कि ऋण लेने वालों ने लोक धन की अदायगी नहीं करने, बंधक स्टाक और मशीनें गायब कर आपराधिक कृत्य किया गया है। मामले में न्यायालय के आदेश पर बैंक प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *