दिनेशपुर में अखंड महानाम संकीर्तन की धूम
रुद्रपुर। चंदनगढ़ गांव में दुर्गा शक्ति महिला कल्याण समिति की ओर से 16 प्रहर व्यापी अखंड महानाम संकीर्तन शुरू हो गया। रविवार की शाम को महिलाओं ने गांव की मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली। महिलाओं ने गदरपुर मार्ग के छठ पूजा घाट से जल भरा और बाद में सभी कलश को कीर्तन स्थल पर स्थापित किया। सोमवार तड़के पांच बजे से 16 प्रहर व्यापी अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू हुआ। अखंड महानाम संकीर्तन में हरिचांद गुरुचांद मतुआ संप्रदाय, राधा रमन संप्रदाय, हरि गोपाल सम्प्रदाय, कृष्ण सखा सम्प्रदाय तथा श्री गुय संप्रदाय की कीर्तन मंडली क्रमानुसार बुधवार सुबह तक नाम संकीर्तन का गुणगान करेंगी। संकीर्तन स्थल पर आयोजकों की ओर से अटूट लंगर का आयोजन भी चल रहा है। कमेटी के अध्यक्ष अनिता विश्वास ने सभी का स्वागत किया। महानाम संकीर्तन में सपना राय, सरस्वती हाल्दार, सविता, मेना मंडल, माया विश्वास, सभासद प्रशांत मालाकार, कालीपद विश्वास, आशुतोष मंडल, भोला विश्वास, विवेक मंडल, श्रीवास दास, भोला विश्वास, शैलेन्द्र विश्वास आदि रहे।
