घर में रखे बैग से दो लाख की नगदी और तीन मोबाइल उड़ाए

रुद्रपुर। झनकट निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को नामजद तहरीर सौंपकर दो लोगों पर घर में रखे बैग से दो लाख की नगदी, तीन मोबाइल एवं दस्तावेज चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में आफताब आलम ने बताया कि उसके घर में बैग टंगा हुआ था। जिसमें दो लाख की नगदी, तीन मोबाइल, पासबुक, एटीएम कार्ड आदि दस्तावेज रखे हुए थे सारा सामान चोरी हो गया। जब उन्होंने इसकी स्वयं पड़ताल की तो पता चला कि इस्लामनगर के दो लोगों ने मिलकर उनके घर से सामान व नगदी चोरी की है। इस पर उनसे संपर्क किया तो आरोपियों ने नगदी व दस्तावेज लौटाने से साफ इनकार कर दिया। पुलिस ने इस मामले में इस्लामनगर निवासी अकरम एवं गुलफाम के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसआई देवेंद्र गौरव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *