3 मई को लगेगा रामताल गार्डन में शहीद मेला

विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद की स्मृति में रामताल गार्डन में मेला आयोजित किया जाएगा। कोविड संक्रमण के चलते दो साल से बंद पड़े मेले को आयोजित करने का निर्णय रविवार को चकराता संपन्न हुई मेला समिति की बैठक में लिया गया। शहीद केसरी चंद स्मारक समिति के अध्यक्ष संजीव चौहान ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सैनानी वीर केसरी चंद के बलिदान दिवस तीन मई को रामताल गार्डन में भव्य शहीद मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में स्थानीय लोक संस्कृति की झलक के साथ ही भारत के स्वतंत्रता संग्राम, गौरवशाली इतिहास और भारतीय सेना के अदम्य शौर्य से जुड़ी घटनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो साल से बंद पड़े मेले को इस शुरू करने के लिए प्रशासन से भी अनुमति ली गई है। इस दौरान समिति के सचिव मिल्की राम जोशी, कोषाध्यक्ष गंभीर सिंह, टीकाराम शर्मा, चंद्रशेखर जोशी, राजेंद्र सिंह तोमर, दयाराम जोशी, जगत सिंह राण, अनुपम तोमर, खूशीराम जोशी, धनीदास, महावीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *