हेल्थ केयर के एमडी ने लगाया धमकी देने का आरोप

रुद्रपुर। रुद्रपुर। हेल्थ केयर कंपनी के एमडी ने मेडिकल स्टोर स्वामी पर स्टाफ को धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भूरारानी रोड़ निवासी एवं दीप्ति हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एमडी गौरव शर्मा ने बताया कि आठ अप्रैल को शिवनगर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर 21.431 हजार की दवाई पहली बार बेची थी। जिसमें से दो हजार रुपये गूगल पे भी कर दिया था और बाकी रकम बाद में देने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को पुन: मेडिकल स्टोर स्वामी का कॉल स्टाफ कर्मी के पास आया और आर्डर देते हुए मेडिसिन पहुंचाने की बात कही। लेकिन ज्यादा काम होने की वजह से स्टाफ आर्डर लेकर नहीं पहुंचा पाया। जिस पर आरोपी ने कर्मी को कॉल करके अभद्रता शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी। एमडी ने ट्राजिट कैंप थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *