संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई
हल्द्वानी। स्वराज आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने दलित वर्ग के उत्थान के लिए बाबा साहेब द्वारा किए गए प्रयासों को याद किया। कहा कि संविधान की रचना कर बाबा साहेब ने ही आधुनिक भारत की बुनियाद मजबूत की। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा बनाए गए संविधान को मानने की प्रतिज्ञा ली। जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, पीसीसी हरीश मेहता, प्रदेश सचिव प्रकाश पांडे, पूर्व मंत्री हाजी सोहेल सिद्धीकी, महानगर कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, किसान नेता मनोज शर्मा ने कहा की बाबा साहेब भारतीय बहु विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। बाबा साहेब श्रमिक, किसान और महिलाओं के अधिकारों के समर्थन में रहते थे। यहां हेमंत सिंह बगड्वाल, प्रेम चौधरी, केएन शर्मा, मनोज श्रीवास्तव, ताहिर हुसैन, महानगर सचिव मोनिका सती, जीवन किमटड़िया, जया कर्नाटक मौजूद रहे।
कांग्रेस एससी विभाग ने जयंती मनाई
कांग्रेस एससी विभाग हल्द्वानी की ओर से गौलापार बागजाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष इंदर पाल आर्य के निवास स्थान में आयोजित जयंती समारोह में लक्ष्मण धपोला, राजपाल, कैलाश चम्याल, किशन राम आर्य, अर्जुन बिष्ट, नीरज रैक्वाल, हरेंद्र क्वीरा, विपिन राज, जगदीश आर्य आदि मौजूद रहे।
