श्रमिकों का देश के विकास में अहम योगादान
बागेश्वर। नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि श्रमिकों का देश में अहम योगदान है। उनके बगैर कोई भी काम संभव नहीं है। जिसके लिए सरकार ने उनके लिए तमाम योजनाएं बनाई हैं। जानकारी के अभाव में वह इसका लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। लेकिन अधिकतर श्रमिकों को लाभ मिल भी रहा है। मंगलवार को तहसील रोड स्थित बागनाथ श्रमिक कल्याण संस्था का पालिकाध्यक्ष उदघाटन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को सरकार हरसंभव मदद कर रही है। उनके कल्याण के लिए योजनाएं बनाई गई है। संस्था उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने मे मदद करेगी। संस्था के अध्यक्ष योगेश पूना और सचिव जगदीश पांडे ने कहा कि श्रमिकों के आधिकारों को सुरक्षित करने पर काम होगा। इस दौरान नीरज टंगड़िया, सभासद बबीता पांडे, मोहन उप्रेती, राजा पांडे, अनीता रौतेला, मनोज जोशी, प्रेम सिंह हरड़िया, सुंदर पालनी, भूपेश नगरकोटी, किशन नगरकोटी, दीपू पालनी आदि मौजूद थे।
