तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत

रुड़की। खानपुर में एक ग्रामीण की तालाब में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार खानपुर गांव के तालाब में कंवरपाल (50) का नहाते समय अचानक संतुलन बिगड़ गया। इससे वह तालाब के अधिक गहराई वाले क्षेत्र में पानी डूबने लगा। आसपास खेल रहे बच्चों ने उसे गहरे पानी में जाता देख शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और तालाब से निकालने का प्रयास करने लगे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीण को तालाब से निकलवाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उप निरीक्षक अनिल बिष्ट ने बताया किशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *