विधान परिषद में जीत पर भाजपाइयों ने जश्न मनाया

रुड़की। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 36 सीटों में 33 पर जीत हासिल करने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। भाजपाइयों ने कहा कि हर व्यक्ति राष्ट्रहित में कार्य करने वाली भाजपा को ही सत्ता में देखना चाहता है।
इमलीखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में जनता ने चार राज्यों में भाजपा को बहुमत दिया। इसके बाद उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 33 सीटों पर विजय दिलवाकर यह स्पष्ट कर दिया है कि 2024 में केंद्र में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार पहले से अधिक बहुमत के साथ आएगी। कार्यक्रम में विजेंद्र पाल, शौकीन, डॉ. सरजीत हल्दिया, श्याम लाल, विजेंद्र पाल, देशराज, राजेश, सौरभ, राजन, विशु, लक्की कश्यप, जय कुमार, नरेश कुमार, प्रदीप, सुखपाल, राजपाल सिंह, वहीद, पप्पन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *