गेहूं खरीद के लिए पांच केंद्र बनाए

 

रुड़की। तहसील में पांच स्थानों पर सरकार की ओर से गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए हैं। सभी गेहूं केंद्रों पर बारदाना और अन्य सामान उपलब्ध है। गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी संजय आर्य ने बताया कि भगवानपुर तहसील में पांच गेहूं क्रय केंद्र हैं। जिनमें एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू की जानी है। सरकार की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर सभी सामान पहुंच चुका है। किसानों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद उप जिला अधिकारी से वेरीफाई होने के बाद ही किसान का गेहूं खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसान जितना जल्दी अपना रजिस्ट्रेशन करेगा उतना ही जल्दी गेहूं की खरीद हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *