चीनी मिल की खोई में लगी आग, हादसा टला

रुड़की। उत्तम चीनी मिल लिब्बरहेड़ी में मिल परिसर में पड़ी हुई बगास (खोई) में अचानक आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने समय पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। शनिवार की दोपहर उत्तम चीनी मिल परिसर में पड़ी हुई बगास में अचानक आग लग गई। दिन में हवा की गति तेज होने से आग तेजी के साथ बढ़ने लगी जिसके बाद मिल कर्मचारियों ने मिल के फायर सिस्टम से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को भी दे दी गई। जिसके बाद दमकल विभाग की गाड़ी भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई। बगास में लगी आग पर कुछ देर में ही काबू पा लिया गया। जिसके बाद मिल प्रबंधन ने राहत की सांस ली। चीनी मिल महाप्रबंधक लोकेंद्र सिंह लांबा का कहना है कि बगास में आग लगने से बड़ा हादसा हो सकता था। आग के विकराल रूप धारण करने से पहले ही दमकल विभाग एवं मिल कर्मचारियों ने संयुक्त अभियान चलाकर जल्द ही आग पर काबू पा लिया। इससे ज्यादा नुकसान नहीं हो पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *