2 बाइकों की भिड़ंत, बच्चे सहित पांच घायल

 

रुड़की। झबरेड़ा-मंगलौर मार्ग पर कस्बे से कुछ ही दूरी पर दो बाइक आपस में टकराने से बाइक सवार पांच लोग घायल हो गए। बनेड़ा निवासी राजीव अपनी पत्नी रीता और तीन वर्षीय बेटी अंशु के साथ मंगलौर होकर झबरेड़ा आ रहे थे। झबरेड़ा से कुछ ही पहले पीछे से आ रहे बाइक सवार ओवरटेक कर आगे निकलने के चक्कर में सड़क पर बने गहरे गड्ढे को बचाने के लिए आगे जा रही बाइक से टकरा गए। टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार बाइक सहित सड़क पर जा गिरे तथा घायल हो गए। घायलों को राह चलते लोगों की मदद से कस्बे के डॉक्टर के यहां इलाज के लिए भर्ती कराया और घायलों के परिजनों को सूचना दी। डॉक्टर का कहना है कि महिला और बच्चे के सिर में चोट आने से उनके परिजनों के आने पर उन्हें रुड़की रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *