श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र में भी लोगों को डरा रहा गुलदार
श्रीनगर गढ़वाल(
नगर निगम क्षेत्र में भी गुलदार लोगों को डरा रहा है। निगम के वार्ड नम्बर तीन रेवड़ी घसियामहादेव में गुलदार का चहलकदमी दिखाई देने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। इस संदर्भ में रेवड़ी घसियामहादेव निवासी रोहित कुमार ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। जिसमे उन्होंने कहा है कि रेवड़ी घसियामहादेव में स्ट्रीट लाइट न होने और क्षेत्र में बडे-बडे झाड़ व पेड़ होने के कारण झांडियों के भीतर गुलदार होने का भय बना हुआ रहता है। साथ ही गुलदार ने कई बार पालतू जानवरों पर हमला कर उन्हें मार दिया है। उन्होने उपजिलाधिकारी श्रीनगर से तत्काल प्रभाव से स्थानीय लोगों की सुरक्षा को देखते हुए स्ट्रीट लाइट लगवाये जाने और झाडियों को कटवाये जाने की मांग की है।
