बाल आयोग से की शिक्षा विभाग की शिकायत

देहरादून। शिक्षा विभाग पर आरटीई के नियमों का पालन ना करने का आरोप लगा है। कुछ अभिभावकों और  सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बाल आयोग से इस मामले की शिकायत की है।  सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद आशिक ने बताया कि आरटीई के अंतर्गत लॉटरी प्रक्रिया से सम्बंधित शासनादेश का पालन नहीं किया जा रहा।  जिसमे कहा गया है कि आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद विभाग छात्रों के एडमिशन के लिए लॉटरी निकलता है। जिसमें छात्रों के अभिभावकों को उपस्थित रखने का प्रावधान है। लेकिन विभाग पिछले कई सालों से इसका पालन नहीं कर रहा। जल्द इस साल की लॉटरी होने वाली है। ऐसे में अभिभावकों ने आयोग से मांग की है कि वे लॉटरी में अभिभावकों को मौजूद रखने के निर्देश विभाग को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *