एनआईटी में होगा सीयूईटी परीक्षा का केंद्र

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि में आगामी सत्र 2022-23 में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की गाइड लाइन के तहत स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली विवि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) को लेकर तैयारियां तेजी पर हैं। इसके लिए परीक्षा आवेदन फार्म अप्रैल 2022 के पहले सप्ताह में छात्रों के लिए उपलब्ध कराया जाना प्रस्तावित है। सीयूईटी परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी(एनटीए) द्वारा हिंदी, अंग्रेजी सहित 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। विवि की ओर से पूर्व में ही इसके लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति सहित प्रशासनिक व तकनीकी टीम गठित कर दी गई हैं। विवि के कुलसचिव डा.अजय कुमार खंडूड़ी ने बताया कि परीक्षा के लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान(एनआईटी) उत्तराखंड श्रीनगर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के आधार पर छात्र के लिए किसी भी केंद्रीय विवि में प्रवेश के लिए विकल्प है। हालांकि प्रवेश परीक्षा के बाद मेरिट के आधार पर ही छात्र को प्रवेश दिया जाएगा। शीघ ही इसके परीक्षा आवेदन उपलब्ध होंगे। विवि में पीजी प्रथम वर्ष में भी प्रवेश सीयूईटी के माध्यम से ही होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *