श्रीसंत ने हरभजन सिंह के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में प्रतिबंध का सामना कर चुके भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत एक बार फिर से सूर्खियों में छाए हुए हैं। श्रीसंत हालांकि इस बार अपने किसी गलत काम के कारण नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर एक फोटो के चलते चर्चा में हैं। दरअसल श्रीसंत ने अपने इंस्टाग्राम पर पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की, जोकि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। श्रीसंत और हरभजन की यह तस्वीर इसलिए ज्यादा चर्चा में हैं क्योंकि एक समय ऐसा भी रहा है जब श्रीसंत को हरभजन के कारण काफी बेइज्जत होना पड़ा था। यह वह साल है जब 2008 आईपीएल में हरभजन ने श्रीसंत को लाइव मैच के दौरान श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद श्रीसंत रोते हुए दिखे थे। हालांकि वे बातें अब काफी पुरानी हो चुकी है और हालिया तस्वीर से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है दोनों क्रिकेटर अब दोस्त बन चुके हैं। सोशल मीडिया पर श्रीसंत की ओर से पोस्ट की गई यह तस्वीर इस बात को बयां कर रहा है और श्रीसंत और हरभजन पुरानी बातों को भूलकर एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन चुके हैं। दोनों की तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है कि वे दोनों इस समय यूएई में हैं, जहां इस समय टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट खेला जा रहा है। श्रीसंत ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, लीजेंड हरभजन के साथ। इस तरह के एक महान आयोजन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। आपको बहुत सारा प्यार और सम्मान। इस तस्वीर में दोनों ही क्रिकेटर बहुत खुश दिखाई दे रहे हैं। श्रीसंत को हरभजन के साथ देखकर जहां कुछ फैन्स खुश हैं, तो वहीं कुछ फैन्स उन्हें उनके थप्पड़ कांड की याद दिला रहे हैं। फैन्स तस्वीर पर कमेंट कर उन्हें उनकी पुरानी यादों को फिर से शेयर कर रहे हैं। कई फैन्स ने तो श्रीसंत को भज्जी से बचकर रहने की सलाह दी और तो कई ने अपने कमेंट में थप्पड़ कांड को याद करते हुए अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने यूजर ने लिखा, श्रीसंत को सबके सामने थप्पड़ मारने के बाद भज्जी को उनके साथ खड़े होने का हक नहीं हैं। फिर भी यह श्रीसंत की महानता है कि उन्होंने उनके साथ एक फोटो पोस्ट की है। वहीं, एक फैन ने लिखा, थप्पड़ याद रखना भाई।गौरतलब है कि 2008 आईपीएल में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच के बाद भज्जी ने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद दोनों खिलाडिय़ों को लेकर काफी बातें हुई थी। दोनों ने बाद में इस मामले को सूलझा लिया था। श्रीसंत को 2013 में आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग मामले में लाइफ बैन लगाया गया था और बाद में बीसीसीआई ने इसे घटा दिया था। श्रीसंत अब बैन पूरा करने के बाद डोमेस्टिक क्रिकेट में वापसी कर चुके हैं। हरभजन को मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने हाल ही में मानद आजीवन सदस्यता प्रदान की है। हरभजन के नाम 103 टेस्ट में 417 विकेट दर्ज हैं और वे खेल के इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीयों में तीसरे नंबर पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *