पंजाब को ही अपना परिवार बता भगवंत मान ने पत्नी से ले लिया था तलाक
नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने पंजाब के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। इस दौरान सियासत के कई बड़े नाम मौजूद रहे, लेकिन मान की पूर्व पत्नी इंद्रप्रीत कौर का केवल नाम ही चर्चा में ही रहा। 2014 में राजनीति में कदम रखने वाले मान की सियासी तरक्की में कौर की काफी बड़ी भूमिका रही है। हालांकि, साल 2015 में मान ने पंजाब को अपना परिवार बताते हुए पत्नी और बच्चों से दूरी बना ली थी। बात साल 2015 की है। जनता के बीच एक खुशहाल दंपति की छवि रखने वाले भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर ने एसएएस नगर कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी थी। इस खबर ने कई लोगों को चौंकाया। ऐसे में मान ने दावा किया था कि उन्होंने श्परिवार से पहले पंजाबश् को चुना। उस दौरान भी कोर्ट ने विचार के लिए 6 महीनों का समय दिया था, लेकिन मान अपना मन बना चुके थे। आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। इस दौरान सियासत के कई बड़े नाम मौजूद रहे, लेकिन मान की पूर्व पत्नी इंद्रप्रीत कौर का केवल नाम ही चर्चा में ही रहा। 2014 में राजनीति में कदम रखने वाले मान की सियासी तरक्की में कौर की काफी बड़ी भूमिका रही है। हालांकि, साल 2015 में मान ने पंजाब को अपना परिवार बताते हुए पत्नी और बच्चों से दूरी बना ली थी। बात साल 2015 की है। जनता के बीच एक खुशहाल दंपति की छवि रखने वाले भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर ने एसएएस नगर कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी थी। इस खबर ने कई लोगों को चौंकाया। ऐसे में मान ने दावा किया था कि उन्होंने श्परिवार से पहले पंजाबश् को चुना। उस दौरान भी कोर्ट ने विचार के लिए 6 महीनों का समय दिया था, लेकिन मान अपना मन बना चुके थे।
