2007 से भारत ने 16 चीनी नागरिकों को दी भारतीय नागरिकता 10 आवेदन पेंडिंग – गृह मंत्रालय
नई दिल्ली
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा को एक लिखित जवाब में बताया कि 16 चीनी नागरिकों को 2007 से भारतीय नागरिकता दी गई है और नागरिकता देने के संबंध में चीनी नागरिकों के अन्य 10 आवेदन लंबित हैं। डीएमके सांसद तिरुचि शिवा के सवाल पर गृह राज्य मंत्री राय ने उच्च सदन को बताया, ष्ऑनलाइन नागरिकता मॉड्यूल में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, चीनी नागरिकों के 10 आवेदन नागरिकता प्रदान करने के लिए लंबित हैं। इसके अलावा, 2007 से 16 चीनी नागरिकों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है। उन्होंने आगे कहा कि केवल हर देश के मुताबिक डेटा रखा जाता है और कम्युनिटी-वाइज डेटा नहीं रखा जाता है। इसका मतलब है कि सरकार के पास कितने हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई या फिर किसी और धर्म के लोगों को नागरिकता दी गई है इससे संबंधित कोई डाटा नहीं है।
