गैरसैंण मंडल के विरोध में युकां ने दिया धरना

बागेश्वर

गैरसैंण मंडल का अब जिले से विरोध शुरू हो गया है। यूथ कांग्रेस ने सरकार के निर्णय के खिलाफ गांधी पार्क पर सांकेतिक धरना दिया। जल्द निर्णय वापस नहीं लिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। रविवार को युकां जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांधी पार्क पर एकत्रित हुए। यहां जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ता सांकेतिक धरने पर बैठ गए। यहां हुई सभा में जोशी ने कहा कि हम कुमाऊंनी हैं और हमारी मातृ भाषा कुमाऊंनी है। अल्मोड़ा और बागेश्वर ऐसे दो ही जिले है जहां पूरी तरह कुमाऊंनी भाषा बोली जाती है। ऐसे में राज्य सरकार का हमे जबर्दस्ती गैरसैंण मंडल में शामिल करना हमारे पूर्वजों,स्वत्रंत्रता सेनानियों, राज्य आन्दोलनकारियों व कुमाऊ की जनता की भावनाओं पर चोट की है। जिसे किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाएगा। अगर जल्द से जल्द गैरसैंण मंडल रद्द नहीं किया गया तो राज्य सरकार के खिकाफ उग्र जन आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष अंकुर उपाध्याय, रिजवान खान, उमेश मनराल, रोहित खैर, कमल कोरंगा,आशीष पाल, संस्कार खैर, दर्शन आगरी, नंदन कोरंगा, पंकज पांडेय, पंकज लोहनी, धीरज गडिय़ा,अंकित नगरकोटी, नागेंद्र मनवाल, अमन, दिव्याशु कुमारआदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *