लाकअप एपीसोड में मुझे लव एंगल दिखाने को कहा, बोले यही बिकता है, अंजलि अरोड़ा का खुलासा

नई दिल्ली

कंगना रनोट के अत्याचारी खेल के ताजा एपिसोड में एक धमाकेदार खुलासा हुआ है। कंटेस्टेंट अंजलि अरोड़ा ने एक सनसनीखेज आरोप लगाया है। अंजलि के दावों से सामने आया है कि कैसे रियलिटी शो में बने रहने के लिए कंटेस्टेंट्स प्यार का खेल खेलते हैं। उन्हें लगता है कि शो में फेक लव एंगल दिखाने से ज्यादा दिनों टिके रह सकते हैं।
लॉकअप के लेटेस्ट एपिसोड में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा ने मुनव्वर को बताया करणवीर अपनी पत्नी की तस्वीर के साथ आए और कहा इस गेम में, यह मैं और तुम होश्। मुझे समझ में नहीं आया। मुनव्वर के आगे पूछने पर अंजलि ने कहा करण मुझसे लव रिलेशनशिप बनाने के लिए कह रहा था।
मुनव्वर ने अंजलि से कहा कि वह इस जेल के हर शख्स को समझ चुका है और करणवीर बोहरा दोनों पक्षों से अच्छा होकर बहुत चालाकी से खेल रहे हैं। उन्होंने अंजलि से कहा कि वह इसे एक रियलिटी शो के रूप में नहीं सोच रहा है, लेकिन एक चौबीस घंटे सातो दिन की नौकरी की तरह है, जहां उसे अपनी आंखें और कान खुले रखने हैं और आनंद लेना है, खेल अपने आप शुरू हो जाएगा।
यह सुनकर मुनव्वर चौंक गए और कहा क्या तुम सच कह रही हो? यह बहुत बेवकूफी है। जिस पर अंजलि ने कहा उन्होंने मुझसे कहा कि यही बिकता है। मेरी उम्र हो गई लेकिन तुम जवान हो, और अगर तुम मुझे पसंद करने लगोगी, तो लोग भी इसे पसंद करेंगे। तुम्हें ऑडियंस को दिखाना होगा कि तुम मेरे लिए पागल हो। मुनव्वर ने उससे पूछा, तुमने ये सब बताने में इतना समय क्यों लिया, क्या तुम सच में उसे पसंद करने का इंतजार कर रही थी?
जिस पर अंजलि ने कहा क्या आप सीरियस हैं, बिलकुल नहीं। उसने यह कहकर उसे चिढ़ाया कि, वह शरमा रही है और अंजलि ने सब हंसी में उड़ा दिया। उसने मुनव्वर से इसे सीक्रेट रखने और इसे किसी को न बताने के लिए कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *