जसपुर पालिका ने चलाया पॉलिथीन हटाओ अभियान
काशीपुर। उच्च न्यायालय के आदेश पर नगर पालिका ने नगर से अतिक्रमण हटवाकर तीन किलो पॉलिथीन जब्त की। शनिवार शाम बाजार चौक, कोतवाली रोड, झंडा रोड आदि पर अभियान चलाया गया। अतिक्रमण करने पर पांच तो पॉलिथीन रखने पर चार लोगों का चालान कर दो हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। बाजार में चौपहिया वाहन खड़ा करने पर वाहन स्वामियों को बाजार में वाहन न खड़ा करने की चेतावनी दी गई। ईओ शाहिद अली ने बताया अगले सप्ताह नगर में मुनादी कराने के बाद अतिक्रमण हटाने एवं पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा। यहां अब्दुल हफीज, रजनीश कुमार, अनिल कुमार, अरविंद कुमार, अचल कुमार, ऋषभ कुमार, मोहसीन रहे।
