अंतर महाविद्यालय क्रास कंट्री में पिथौरागढ़ विजेता

 

पिथौरागढ़। एलएसएम राजकीय महाविद्यालय में सोबन स‌िंह जीना विश्वविद्यालय की अंतररमहाविद्यालय पुरुष-महिला क्रास कांट्री का आयोजन किया गया। पिथौरागढ़ महाविद्यालय मैदान में क्रासकंट्री का शुभारंभ उप कोषाधिकारी प्रशांत कुमार शर्मा और प्राचार्य डॉ. अशोक नेगी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पिथौरागढ़ महाविद्यालय की माया कुमारी और पुरुष वर्ग में अंकित भट्ट ने पहला स्थान प्राप्त किया। 10किमी क्रास कंट्री में पिथौरागढ़ महाविद्यालय की महिला और पुरुष वर्ग की टीम चैंपियन रही। अल्मोड़ा महाविद्यालय की महिला-पुरुष टीम उपविजेता रही। विजेता-उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान क्रीडा सचिव प्रो.पुष्कर सिंह बिष्ट,प्रताप स‌िंह बिष्ट, रमेश खर्कवाल, हरीश राम, मुकेश चंद्र शर्मा, लियाकत अली, डॉ. जीसी पंत, डॉ. पंकज भट्ट, डॉ. प्रेमलता पंत, डॉ. एनएस धारियाल, डॉ. सतीश चंद्र जोशी, डॉ. सरोज वर्मा, डॉ. रूप किशोर द्विवेदी, जगदीश स‌िंह, मुकेश पांडे, श्याम मनो भट्ट, हरीश देवलाल, दिनेश पंत, चंदन दिगारी, चंचल मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *