नुक्कड़ नाटक से किया कोरोना के प्रति जागरूक
विकासनगर। देवभूमि कला सांस्कृतिक संस्था बडनू और सूचना प्रसारण मंत्रालय की ओर से गांवों में कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लोक कलाकार गांव-गांव जाकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कोरोना से बचाव के उपाय बता रहे हैं। दल के मुख्य कलाकार भजन दास ने बताया कि कोविड की लहर कुछ धीमी हुई है, लेकिन अभी कोविड समाप्त नहीं हुआ है। लिहाजा अभी भी कोविड नियमों का पालन करने और सावधानी बरते जाने की जरूरत है। संस्थान गांवों में पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से ग्रामीणों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। पर्यटन स्थलों और बाजारों में बताया जा रहा है कि मॉस्क लगाएं और भीड़ न लगने दें। सामाजिक दूरी का पालन किया जाना जरूरी है। बताया कि खांसी, जुखाम, बुखार होने पर नजदीकी अस्पताल में जाकर कोविड जांच जरूर कराएं। संस्था के दल में खजान सिंह, नीलम वर्मा, चमन दास, बिट्टू, नेहा, रवि वर्मा, कांता, कल्पना, ज्ञान सिंह, विजेराम, भगत राम, नितेश आदि शामिल हैं।
