लिंक रोड पर जाम के झाम से परेशान रहे लोग
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर में जाम की समस्या आम हो गई है। बढ़ते वाहनों के दबाव से आए दिन जाम लग रहा है। इससे वाहन स्वामी समेत पैदल राहगिर परेशान हैं। सोमवार को भी नगर के माल से लोअर माल रोड को जोड़ने वाली मुख्य लिंक रोड पर लंबा जाम लग गया। जिस कारण जीजीआईसी तिराहे से भगवती पैलेस तक करीब आधे घंटे से भी अधिक समय तक वाहन रैंगते नजर आए। पुलिस कर्मियों को भी जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
