पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग उठाई

 

कोटद्वार। उत्तराखंड सहकारिता विभाग फील्ड कर्मचारी एसोसिएशन ने राजस्थान की तर्ज पर उत्तराखंड में भी पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग उठाई है। संगठन की ऑनलाइन बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के फैसले का स्वागत करते हुए इसे कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि राजस्थान सरकार ने कर्मचारियों के हित में बेहतरीन फैसला लिया है। अन्य राज्यों को भी कर्मचारियों के हितों के बारे सोचना चाहिए। कहा कि पूर्व में देश के सभी राज्यों में कर्मचारियों और अधिकारियों को सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन देने की व्यवस्था थी, जिसे वर्ष 2004 में खत्म कर दिया गया। इसके स्थान पर न्यू पेंशन स्कीम लागू कर दी गई। कहा कि नई पेंशन स्कीम म्युचअल फंड पर आधारित है। इससे कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित नहीं है। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुकरेती, प्रदेश सचिव विकास थपलियाल, राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत आदि ने प्रतिभाग किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *