सरकार खुद की पीठ थपथपा रही: अग्निहोत्री
शिमला। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार खुद की पीठ थपथपा रही है मगर यह सरकार पूरी तरह फेल है और नाकाम है और जनता इसे पहले ही रिजेक्ट कर चुकी है।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान नेता विपक्ष अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष का अभिभाषण पूरी तरह झूठ है और अभी भाषण की शुरुआत में ही यह सरकार केंद्र सरकार का धन्यवाद कर रही है हालांकि केंद्र सरकार की ओर से कितने समय में कोई भी आर्थिक मदद प्रदेश को नहीं दी गई जबकि अनेकों बार प्रधानमंत्री हिमाचल के दौरे पर आए तो वहीं दर्जनों बार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी दिल्ली गए लेकिन केंद्र की ओर से प्रदेश को कोई आर्थिक मदद नहीं दी गई उसके बावजूद अभी भाषण की शुरुआत में ही सत्ता पक्ष की ओर से केंद्र की वाहवाही की जा रही है।
