हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: एसओएस की परीक्षा मार्च में, 224 केंद्र बनाए

 

धर्मशाला।

मार्च में संचालित होने वाली राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की परीक्षा के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश भर में 224 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में आठवीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षा करवाई जाएगी। इस संदर्भ में स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अधिसूचना जारी कर दी है। परीक्षाओं के लिए राजकीय और निजी विद्यालयों को केंद्र के रूप में सृजित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभी तक करीब 224 परीक्षा केंद्रों को बनाया है, जिसमें 87 निजी, जबकि 137 सरकारी स्कूलों में स्थापित किए गए हैं।

स्कूल सर्टिफिकेट पर बदलेगा स्कूल का नाम

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से नवंबर 2021 में संचालित दसवीं और जमा दो श्रेणी के नियमित परीक्षार्थियों की टर्म-एक परीक्षा के बाद यदि कोई परीक्षार्थी एक स्कूल से दूसरे स्कूल में स्थानांतरित किया जाता है, तो उसके परीक्षा प्रमाण पत्र पर स्कूल का नाम बदल जाएगा। इस दौरान प्रमाण पत्र पर उसी स्कूल का नाम दर्ज किया जाएगा, जहां से परीक्षार्थी ने टर्म-2 की परीक्षा के लिए स्कूल का नाम दर्शाया होगा।

एसओएस परीक्षा के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश भर में 224 परीक्षा केंद्र चिन्हित किए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा की एसओएस से संबंधित परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षा ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *