कांग्रेस कार्यकर्ता रामीराम के हत्यारों पर कार्रवाई की मांग

 

पिथौरागढ़। डीडीहाट में विधानसभा चुनाव के दौरान पिटाई में मौत मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने चार आरोपियों के अलावा अन्य अपराधियों को जल्द पकड़ने की मांग की। पिथौरागढ़ में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष नारायण राम कोहली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन दिया। कहा कि 13 फरवरी की देर रात भैसूड़ी निवासी रामी राम (44) को कुछ युवकों ने पत्थरों व अन्य हथियारों से पीट दिया। गंभीर अवस्था में रामी राम को पहले जिला अस्पताल व फिर हायर सेंटर रेफर किया गया। बरेली स्थित एक अस्पताल में उपचार के दौरान 16 फरवरी को उनकी मौत हो गई। कहा कि 4 आरोपियों के अलावा अन्य अभियुक्तों पर कोई कार्रवाही नहीं की गई है। कहा कि परिवार को न्याय नहीं मिलने पर 10 मार्च के बाद आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस नेता रोहित कोहली,सचिव संजय कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *