बूथ स्तर तक पार्टी का विस्तार करेगी आप: कोठियाल

उत्तरकाशी। विधान सभा चुनाव 2022 के लिए मतदान संपन्न होने के बाद कामर व पिंलग गांव का भ्रमण कर गुरुवार को नेताला में पार्टी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में संबोधित करते आप नेता कर्नल कोठियाल ने कहा कि चुनाव में जीत हो या हार वह निरंतर जनता की सेवा करते रहेंगे। जिसके लिए चुनाव संपन्न होने के बाद प्रत्येक बूथ स्तर तक पार्टी का विस्तार भी किया जायेगा। गुरुवार को नेताला में आयोजित कार्यक्रम में कर्नल अजय कोठियाल ने पार्टी के सभी मंडल प्रभारी, बूथ प्रभारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनका आभार व धन्यवाद प्रकट किया। इस मौके पर कोठियाल ने कहा कि स्थानीय लोगों की समस्याओं को लिए वह दिन रात कार्य करेंगे। कहा कि चुनाव मतगणना होने के बाद पार्टी विस्तार करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जायेगी। कहा कि गंगोत्री विधानसभा से पार्टी जीत रही है। अभी चुनाव के दौरान वह जिन गांव में नही पहुंच पाए वहां जाकर जनता से संवाद किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के साथ इस दौरान सामूहिक भोज किया और तन मन धन से पार्टी के लिए कार्य करने का आहवाहन किया।
इस अवसर पर पुष्पा चौहान, दिनेश सेमवाल, गोविंद चौहान, शैलेन्द्र मटूडा, ममता रावत, बलवीर रावत, तमन रतूड़ी, लक्षमन चौहान, गबर गुसाईं, मुरारी पोखरियाल, बलबीर भंडारी, मानवेन्द्र रावत, विनीता भट्ट, भगेश्वरी, रिंकी देवी,हिमला डंगवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *