680 क्विंटल धान क्रय केन्द्र पर खरीदा गया

उरई

4 महीने चले सरकारी धान खरीद केंद्र पर 4 माह में मात्र 680 क्विंटल धान की खरीद हुई। सोमवार को धान खरीद का अंतिम दिन था।
सरकारी धान खरीद के मानक और बाजार भाव की तुलना में सरकारी खरीद के दाम कम होने के चलते इस बार किसानों का सरकारी धान खरीद केंद्र से मोह भंग रहा। धान की खरीद के लिए इस बार एक अक्टूबर से सरकारी धान खरीद केंद्र चालू कर दिया गया था। उक्त केंद्र जिले का एक मात्र सरकारी धान क्रय केंद्र था। नबंवर माह में आरएफसी का दूसरा केंद्र खोला गया था। लेकिन वहां धान की आवक न होने के चलते कुछ ही दिनों बाद उक्त केंद्र बंद हो गया। शुरूआती दो माह तक तो किसान धान खरीद केंद्र पर पहुंचे ही नहीं। इसके बाद जब किसान धान बेचने के लिए केंद्र पर पहुंचे तो सरकार ने धान खरीदने के लिए जो मानक तय किए उन्हें पूरा करना काफी मुश्किल था। धान का समर्थन मूल्य भी 1940 रुपये प्रति क्विंटल था। जबकि बाजार में धान 2800 से 3000 रुपये प्रति क्विंटल बिका। इस वजह से भी किसानों का सरकारी धान क्रय केंद्र से मोहभंग रहा। केंद्र प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि 4 महीने चले सरकारी धान खरीद केंद्र पर मात्र 680.4 क्विंटल धान की ही खरीद की गई। बताया कि जिन किसानों का धान मानकों को पूरा कर रहा था। उन किसानों का धान खरीदा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *