27 जनवरी को सीएम धामी करेंगे खटीमा विस क्षेत्र से नामांकन

रुद्रपुर।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 27 जनवरी को 70 विधानसभा क्षेत्र खटीमा से नामांकन करेंगे। नामांकन समय सुबह 11 बजे से एक बजे तक रखा गया है। धामी खटीमा विधानसभा से तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं और जीत की हैट्रिक लगाने की उनके सामने चुनौती होगी। मंडी चेयरमैन नंदन सिंह खड़ायत ने बताया कि मुख्यमंत्री 26 जनवरी को एक बजे खटीमा पहुंच जाएंगे। तीनों दिन उनके जनंसपर्क के कार्यक्रम हैं। मंडी चेयरमैन खड़ायत ने बताया कि 27 जनवरी को होने वाला नामांकन कोरोना की गाइड लाइन का पालन करते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देश के तहत किया जाएगा। सीएम 26 जनवरी को एक बजे पहुंच जाएंगे, 28 को वापसी साढ़े ग्यारह बजे होगी। इस बीच मुख्यमंत्री के पूरे विधानसभा में जगह-जगह जनसंपर्क के कार्यक्रम हैं। फोन पर हुई वार्ता में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा इस बार मुझ पर पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी है, इसलिए मुझे पूरे प्रदेश में घूमना होगा। 2022 का चुनाव मुझे खटीमा की जनता लड़ाएगी और जिताएगी भी। धामी ने कहा कि वह 27 जनवरी को नामांकन कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *