जमनीपुर में मूर्ति स्थापना से पूर्व निकाली भव्य कलश यात्रा

विकासनगर। जमनीपुर के काली मंदिर में शनिवार को भव्य कलश यात्रा के बाद मूर्ति स्थापना की गई। इस दौरान पूरा माहौल मां काली के जयकारों से गूंज उठा। कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने गांव की चतुर्दिक परिक्रमा की।
तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के समापन पर शनिवार सुबह मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। पंडित विराग मिश्रा ने पूजा अर्चना के बाद हवन यज्ञ संपन्न कराया। इसके बाद मां काली की प्रतिमा के साथ महिलाओं ने पूरे गांव में कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में महिलाओं के साथ बच्चों और युवाओं ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। ग्राम भ्रमण के उपरांत मां काली के नवनिर्मित मंदिर में प्रतिमा को विराजमान कराया गया। इस दौरान पूरा मंदिर प्रांगण मां काली के जयकारों से गूंज उठा। शाम को मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने भजन कीर्तन से माता का गुणगान किया। हालांकि, धार्मिक आयोजन में बारिश ने भी खलल डाला। लेकिन, श्रद्धालुओं की श्रद्धा में बारिश के बीच भी कमी दिखाई नहीं दी। इस दौरान मंदिर समिति के अजय शर्मा, सतवीर राणा, सतीश राणा, बलजीत सिंह, संजू, सुशील कुमार, कृष्ण लाल, गोपी चंद, ईश्वर दत्त, राज किशोर, बाला देवी, सुनीता, कविता, रश्मि, शीला देवी, बनिता, सिया देवी, गुलाब, अमित शर्मा, सोनू, अनिल कुमार, राहुल, संजय शर्मा, मोनू आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *