भिकियासैंण में सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च किया
अल्मोड़ा। पुलिस व अर्ध सैनिक बलों के जवानों ने शनिवार को स्थानीय बाजार में फ्लैग मार्च किया। आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस के स्तर से इस बीच शांति का माहौल बनाया जा रहा है। जवानों के फ्लैग मार्च में कोविड नियमों का पूर्णतया पालन किया गया। इस दौरान सभी मास्क पहने हुये थे और दो गज की दूरी भी पंक्ति में बनायी गयी थी। फ्लैग मार्च के माध्यम से आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन में बिना किसी के दबाव के भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की गई। वहीं कोविड-19 के दृष्टिगत जारी दिशा निर्देशों का पालन करने, मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग व सैनिटाइजर का प्रयोग करने की आमजन से अपील भी की गई।
