बैदीगबगड़, सैंज में गुलदार का आतंक

बागेश्वर। तहसील क्षेत्र के रीठागाड़ क्षेत्र के बैदीबगड़, सैंज में गुलदार का आतंक बना हुआ है। सुबह और शाम गांव में ही गुलदार धमक रहा है। इससे ग्रामीाणों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। बीसी जोशी ने बताया कि गुलदार गांव में रोजाना एक मवेशी को अपना निवाला बना रहा है। अब तक वह एक दर्जन मवेशियों को अपना शिकार बना हुआ है। इस कारण लोग दहशत में हैं। उन्होंने वन विभाग से गांव में गश्त बढ़ाने तथा पिंजड़ा लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *