सरकारी अस्पताल में ईटनशिप कर रही युवती लापता

विकासनगर। विकासनगर क्षेत्र के एक अस्पताल में पिछले तीन माह से ईटनशिप कर रही एक युवती दो दिन पहले अचानक गायब हो गयी। अस्पताल न पहुंचने पर चिकित्सकों ने परिजनों से जानकारी ली। तब पता चला की युवती अचानक गायब हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। तीन माह से विकासनगर के एक सरकारी अस्पताल में ईटनशिप कर रही युवती मंगलवार को अस्पताल नहीं पहुंची। बुधवार को भी अस्पताल न पहुंचने पर अस्पताल प्रशासन ने युवती के परिजनों से जानकारी ली। तब परिजनों ने बताया कि युवती घर भी नहीं पहुंची है। जिसके बाद युवती की तलाश शुरू हुई। युवती के परिजनों ने पुलिस को सूचना तो दी। लेकिन अब तक तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर गुमशुदगी दर्ज की जायेगी। कहा कि परिजनों के अनुरोध पर युवती की तलाश की जा रही है। अस्पताल और उसके आसपास युवती के सीसीटीवी कैमरों में फुटेज खंगाले गये हैं। चौकी प्रभारी विकासनगर विवेक भंडारी का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे में युवती मंगलवार को अस्पताल से पैदल पैदल निकलती दिखाई दी। लेकिन उसके बाद अस्पताल के बाहर निकलने के बाद कहां गयी, उसका पता नहीं चल पाया है। परिजनों के साथ युवती की तलाश की जा रही है। बताया कि युवती के पास कोई फोन नंबर भी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *